फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The administration will give a sense of security, there will be a mock drill in the city.

Basti News: सुरक्षा का एहसास दिलाएगा प्रशासन, शहर में होगा मॉकड्रिल

Fri, 23 Jan 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The administration will give a sense of security, there will be a mock drill in the city.
बस्ती। शासन के निर्देश पर यूपी दिवस की पूर्व संध्या और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को आम नागरिक को सुरक्षा का एहसास दिलाया जाएगा। इसके लिए मॉकड्रिल की तैयारी की गई है। इस पूर्वाभ्यास में हवाई हमले से बचाव के जरूरी तौर- तरीके अपनाए जाएंगे। इसमें पुलिस एवं प्रशासन अफसरों के साथ आपदा टीम शामिल होगी।
विज्ञापन




डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने बताया शाम छह बजे शहर के कंपनी बाग चौराहा से लेकर तिरंगा झंडा चौराहा तक ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक वृहद हवाई हमले से बचाव के लिए पूर्वाभ्यास होगा। इसके जरिये आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की है कि नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत आयोजित इस अभ्यास में सहयोग करें। यह अभ्यास जन सुरक्षा एवं आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी के लिए हैं। यह मॉकड्रिल शाम 6 से 6.30 बजे तक आधे घंटे के लिए होगा। इस अवधि में लोग अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों की सभी बाहरी एवं भीतरी लाइट बंद रखेंगे। बालकनी, छत एवं खिड़कियों से किसी भी प्रकार का प्रकाश बाहर न जाने दें। अनावश्यक यात्रा करने से बचें।वाहन चलाते समय हेडलाइट या तेज प्रकाश का प्रयोग न करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यह केवल एक मॉकड्रिल है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed