फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The 20th installment of Samman Nidhi will reach the farmers' accounts tomorrow

Basti News: कल किसानों के खाते में पहुंचेगी सम्मान निधि की 20वीं किस्त

Fri, 01 Aug 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 01 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The 20th installment of Samman Nidhi will reach the farmers' accounts tomorrow
बस्ती। किसान सम्मान निधि के लिए किया जा रहा इंतजार खत्म होने वाला है। 2 अगस्त को इसकी 20वीं किस्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मान निधि वितरण का शुभारंभ करेंगे। 19 वीं किस्त पांच महीने पहले 24 फरवरी को जारी की गई थी। जिन किसानों के फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनके खाते में सीधे यह धनराशि स्थानांतरित होगी।
विज्ञापन

खरीफ फसल की जुताई-बुआई के समय से ही किसान सम्मान निधि मिलने की आस लगाए हुए हैं। इस बीच फार्मर रजिस्ट्री का अभियान भी चल रहा है। अधिकतर किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी करा ली है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार 5 लाख 20 हजार 346 कृषकों में से लगभग 4 लाख 65 हजार लोगों की फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस आधार पर सम्मान निधि के वितरण की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 20वीं किस्त से जिले के कितने किसान लाभान्वित किए जाएंगे। इसका सटीक अनुमान किस्त वितरण के बाद ही पता चलता है।
विज्ञापन

वैसे पिछली बार 19वीं किस्त 4 लाख 97 हजार 234 किसानों के खाते में भेजी गई थी। इस बार फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होने से आशंका है कि लाभार्थी कृषकों की संख्या घट सकती है। पिछली बार की तुलना में लगभग 33 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अब तक नहीं हो सकी है। कृषि विभाग का कहना है कि इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसान संबंधित प्रपत्रों के साथ फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया सहज जन सेवा केंद्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तैनात टीम से भी पूरी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सम्मान निधि की 20वीं किस्त का आवंटन 2 अगस्त को किया जाएगा। इसकी सूचना आ चुकी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने किसान लाभान्वित होंगे। यह आंकड़ा वितरण होने के बाद मिलेगा। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है उन्हें प्रेरित करके इस योजना से जोड़ा जा रहा है। -अशोक कुमार गौतम, उप कृषि निदेशक, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed