फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers launched a signature campaign against the mandatory TET.

Basti News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Fri, 26 Sep 2025 04:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:15 AM IST
सार

बस्ती में शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर काली पट्टी बांधी और हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। यह आंदोलन 24 दिवसीय राष्ट्रव्यापी विरोध का हिस्सा है। ज्ञापन प्रमुख नेताओं को भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Teachers launched a signature campaign against the mandatory TET.
हस्ताक्षर अ​भियान में शामिल ​शिक्षक।

विस्तार

बस्ती। टीईटी की अनिवार्यता खत्म कराने की मांग को लेकर शिक्षकों का आंदोलन चरणबद्ध ढंग से जारी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सभी शिक्षक इस आदेश के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही 24 दिवसीय राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंत्री और पदाधिकारी प्रतिदिन एक- एक न्याय पंचायत में हस्ताक्षर अभियान संचालित कर रहे हैं। आदेश वापस लेने की मांग को लेकर एक- एक शिक्षक से हस्ताक्षर कराया जा रहा है। हस्ताक्षरित ज्ञापन ई- मेल आईडी के माध्यम से राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि हर्रैया में ब्लाॅक अध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल, संगठन मंत्री मो. सलाम के नेतृत्व में 26, परशुरामपुर में ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, मंत्री राजीव पांडेय के नेतृत्व में 21, दुबौलिया में जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रामपाल चौधरी, मंत्री त्रिलोकीनाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार के संयोजन में 41, बहादुरपुर ब्लाॅक अध्यक्ष रीता शुक्ला, जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में 15, बनकटी में नवीन कुमार के नेतृत्व में 37, रामनगर अध्यक्ष इंद्रसेन के नेतृत्व में 14, गौर में जिला संगठन मंत्री ओकार उपाध्याय के नेतृत्व में 15 शिक्षकों के हस्ताक्षर कराए गए। हस्ताक्षर अभियान 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed