फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teacher MLC election on 23rd

Basti News: शिक्षक एमएलसी का चुनाव 23 को

Sun, 04 Oct 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teacher MLC election on 23rd
बस्ती। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की रिक्त होने वाली सीट के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वर्तमान सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 23 अक्तूबर को मतदान और 27 को मतगणना होगी।
विज्ञापन

निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नौ अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी और निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां दूरभाष नंबर 05542-246810 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed