फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teacher accused of indecent act with student

Basti News: शिक्षक पर छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप

Sun, 22 Sep 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 22 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of indecent act with student
कोर्ट के आदेश पर हर्रैया पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। हर्रैया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सहायक अध्यापक पर केस दर्ज किया है। घटना की जांच सीओ हर्रैया को सौंपी गई है।
हर्रैया क्षेत्र की रहने वाली 10 वर्षीय बालिका गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। छात्रा की मां ने तहरीर में बताया है कि बेटी नौ मई स्कूल में पढ़ने गई थी। आरोप है कि स्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापक विजय उसे बहला-फुसलाकर स्कूल के एक कक्ष में साफ-सफाई करने के बहाने ले गए। कमरे में बेटी को अकेला पाकर अध्यापक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करते हुए बेटी चिल्लाने लगी तो वह कमरे में उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

घर आकर बेटी ने आपबीती परिजनों से बताई। जानकारी होने पर बेटा इसकी उलाहना देने के लिए अध्यापक के पास गया तो उसे जातिसूचक व अपशब्द कहते हुए अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना में करीब चार माह बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed