फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   target for loan

दो दिन में सौ करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य

Tue, 10 Aug 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
target for loan
दो दिन में सौ करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य
विज्ञापन

- बुधवार व बृहस्पतिवार को बैंक शाखाओं में लगेगा लोन मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विभिन्न योजनाओं में ऋण स्वीकृत करने तथा वितरण करने के लिए बुधवार और बृहस्पतिवार को सभी बैंक शाखाओं में लोन मेला आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि इन दो दिनों में सौ करोड़ रुपये का लोन वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
कलक्ट्रेट में लोन मेला की तैयारियों की समीक्षा में डीएम ने कहा कि सभी बैंक के जिला समन्वयक तथा विभागीय अधिकारी विशेष प्रयास करके ऋण स्वीकृत एवं वितरण कराएं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर स्वास्तिक होटल में नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले सभी बैंक का लोन मेला एक स्थान पर आयोजित किया जाएगा। इस लोन मेला से जिले में सीडी रेशियो बढ़ाने में मदद मिलेगी। कहा कि ऋण की स्वीकृति एवं वितरण का कार्य दिसंबर तक पूरा करने के संबंध में महानिदेशक संस्थागत वित्त एवं बीमा उत्तर प्रदेश की ओर से दिया गया है। इस परिपेक्ष्य में प्रत्येक माह लोन मेला आयोजित करके सभी बैंक लक्ष्य पूरा करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना, उद्योग केंद्र की ओर से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं आयोग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना तथा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय स्वत: रोजगार योजना के साथ-साथ किसान क्रेडिट कार्ड बनाने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों को ऋण देने तथा सीसीएल स्वीकृत किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरी तैयारी के साथ लाभार्थियों को बैंक शाखा तक ले जाएं। उनके ऋण आवेदन पत्रों में पायी गई कमियों को दूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन लीड बैंक मैनेजर अविनाश चंद्रा ने किया। बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, पीडी कमलेश सोनी, शिव सिंह, जयगोविन्द प्रसाद, संजय उपाध्याय, अजीत सिंह यादव, उदय प्रकाश पासवान, संदीप कुमार, गोपालजी त्रिपाठी, केके यादव, अखिलेश त्रिपाठी, चंद्रभान वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed