फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Taking the place of the pen are read Aslha Guruji

कलम की जगह असलहा लेकर पढ़ा रहे हैं गुरुजी

Mon, 04 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 04 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Taking the place of the pen are read Aslha Guruji
कलम की जगह असलहा लेकर पढ़ा रहे हैं गुरुजी
बस्ती जिले के लगभग 150 ऐसे गुरुजी हैं, जिनके पास लाइसेंसी असलहा है। इन लोगों के रसूख और व्यवहार से अधिकारी भी दहशत में रहते हैं, और ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करने से परहेज करते हैं। हालात इतने बदतर है कि स्कूल में असलहा लेकर आने वाले एक शिक्षक की बंदूक से निकली गोली से एक बच्चे की मौत हो गई । कार्रवाई के नाम पर कुछ दिन शिक्षक को निलंबित किया गया, बाद में बहाली कर दी गई। शिक्षा विभाग के पास असलहा धारक शिक्षकों की कोई सूची नहीं है और न जहां से असलहा का लाइसेंस जारी होता वहीं पर है। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि विभाग को कभी असलहा धारक शिक्षकों के सूची की आवश्यकता ही नहीं पड़ी। 
विज्ञापन


एक अपुष्ट आकड़ों के मुताबिक जिले के 14 ब्लॉक के 2549 परिषदीय और एडेड स्कूलों के लगभग सात हजार गुरूजी में लगभग 150 ऐसे हैं, जिनके पास असलहा है, हालांकि इनमें सभी शिक्षक असलहा लेकर स्कूल नहीं आते हैं, मगर जो रिपोर्ट सामने आ रही है, उनमें 60 फीसदी शिक्षक असलहा लेकर स्कूल आते हैं। इनमें कई सुरक्षा के मद्देनजर और कई शान दिखाने के लिए असलहा लेकर आते हैं। 
विज्ञापन


एक खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि उनके क्षेत्र में कई ऐसे शिक्षक हैं जो असलहा लेकर सिर्फ स्कूल ही नहीं आते बल्कि उनके कार्यालय में भी यह एहसास कराने आते हैं कि उनके विरुद्ध अगर कोई कार्रवाई हुई तो ठीक नहीं होगा। बीएसए कार्यालय में भी कभी कभार असलहे के साथ गुरूजी देखे जा सकते हैं। जबकि इन सब स्थानों पर असलहा लेकर जाना प्रतिबंधित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed