{"_id":"629ba7af7945f87a043dc16b","slug":"syrendar-basti-news-gkp439252457","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में तख्ती लेकर आत्मसमर्पण करने पहुंचा इनामिया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में तख्ती लेकर आत्मसमर्पण करने पहुंचा इनामिया आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथ में तख्ती लेकर आत्मसमर्पण करने पहुंचा इनामिया आरोपी
- छावनी थाने के सिरौली बाबू के पास 31 मई की रात कार पर हुई थी ताबड़फोड़ फायरिंग
- दो जून को मुठभेड़ में आरोपी शूटर व दो अन्य आरोपितों को किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के छावनी थानांतर्गत सिरौली बाबू शराब ठेके के पास 31 मई की रात कार पर ताबड़फोड़ फायरिंग में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए थे। इस घटना में वांछित छावनी थाने के माझिलगांव निवासी आरोपी विशाल दुबे उर्फ मोहन ने शनिवार को दीवानी न्यायालय के गेट नंबर तीन पर पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी मौजूद रहे। सादी वर्दी में आए थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी की टीम उसे गाड़ी में बैठाकर रवाना हो गई।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने आरोपी विशाल दूबे पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोशिश कर रही थी। दबाव इतना बढ़ा कि आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दे दी। शनिवार को अधिवक्ता संग सरेंडर करने कोर्ट में आ पहुंचा। यहां थाने से रिपोर्ट न आने के कारण उसका आत्मसमर्पण नहीं हो सका। इधर पुलिस भी आरोपी विशाल के कोर्ट पहुंचने की सूचना पर अलर्ट थी और उसकी खोजबीन में जुटी थी। खुद को घिरता देख आरोपी विशाल अधिवक्ताओं की शरण में आ गया। शाम करीब पांच बजे वह हाथ में एक तख्ती लेकर बाहर निकला। जिस पर लिखा था कि मैं विशाल दुबे सरेंडर करना चाहता हूं। मुझे गोली मत मारो साहब। गेट नंबर तीन पर खड़े विशाल दुबे को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया और गाड़ी में बैठाकर वहां से रवाना हो गई।
---
तीन आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
छावनी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो जून को मुठभेड़ में कार सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के आरोपी शूटर आंबेडकरनगर नगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के बथुआ गांव निवासी आशुतोष दूबे उर्फ सुधीर को गिरफ्तार किया था। साथ ही फायरिंग कांड की साजिश रचने के आरोपी अजय दुबे और संतोष दुबे निवासी माझिलगांव को रामजानकी तिराहे पर नव निर्मित फ्लाईओवर के नीचे से उसी दिन पकड़ लिया गया था। चौथे नामजद आरोपी विशाल दुबे पर 25 हजार रुपये का इनाम एसपी ने घोषित किया था।