{"_id":"6a6e4c09dec95e301203fa9d","slug":"swamp-deer-injured-in-dog-attack-basti-news-c-207-1-bst1006-163538-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कुत्तों के हमले में बारहसिंगा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कुत्तों के हमले में बारहसिंगा घायल
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में घायल हुआ बारहसिंगा
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खड़ौहा गांव के पूरब स्थित तालाब के पास झाड़ियों में कुत्तों के हमले से एक बारहसिंगा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सक टीम ने उसका उपचार किया।
ग्रामीणों के अनुसार झाड़ियों से कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। वहां एक बारहसिंगा घायल अवस्था में पड़ा मिला। आशंका है कि कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पशु चिकित्सालय बनकटी को दी। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सक टीम ने घायल बारहसिंगा का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बनकटी रेंज के वन दरोगा जगदीश प्रसाद मौके पर पहुंचे और बारहसिंगा को वन विभाग की निगरानी में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। संवाद