{"_id":"64822f50a22bc690ff02f824","slug":"suspicious-death-of-retired-engineer-relatives-suspect-murder-basti-news-c-7-1-199076-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सेवानिवृत्त इंजीनियर की संदिग्ध हाल में मौत, परिजनों ने हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सेवानिवृत्त इंजीनियर की संदिग्ध हाल में मौत, परिजनों ने हत्या का शक
Fri, 09 Jun 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त इंजीनियर हनुमान शरण मिश्र अयोध्या पुल पर गंभीर रूप से घायल मिले। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हेें दर्शन नगर ट्रामा सेंटर ले गए। वहां से मेडिकल कालेज लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। हनुमान शरण मिश्र के बेटे ने हत्या व लूटपाट का शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
केशवपुर निवासी हनुमान शरण मिश्रा बुधवार शाम को करीब चार बजे साइकिल से आठ किलोमीटर दूर स्थित अयोध्या शहर के एक मेडिकल स्टोर से पत्नी की दवा लेने जा रहे थे। कुछ देर बाद पुलिस के जरिए परिवार के लोगों को सूचना मिली कि वह सरयू नदी के पुल पर गंभीर रूप से घायल पड़े हैं। परिवार के लोग एंबुलेंस से दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एंबुलेंस से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हनुमान शरण मिश्र की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घघौआ पुलिस चौकी पर पहुंचे। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के निए भेज दिया।
हनुमान शरण मिश्र मुंबई में जापानी कंपनी सोनी में रिसर्च इंजीनियर के पद से पांच साल पहले रिटायर होकर गांव में खेती-बाड़ी करते थे। घर में उनकी पत्नी शकुंतला देवी व दो पुत्र प्रेम नाथ मिश्र एवं हेमंत मिश्र हैं। बीमार पत्नी शकुंतला देवी की दवा लेने के लिए घर से नजदीक होने के कारण अयोध्या शहर तक खुद साइकिल चला कर जाया करते थे।
विज्ञापन
-- -
परिजन ने जताई हत्या की आशंका
- हनुमान शरण मिश्र के दो पुत्रों में बड़े पुत्र प्रेमनाथ मिश्र ने परशुरामपुर पुलिस को तहरीर दी है कि पिताजी शाम चार बजे 15 हजार रुपये लेकर साइकिल से मां की दवा लाने अयोध्या जा रहे थे। शरीर पर चोटों के आधार पर आशंका है कि रास्ते में बेरहमी से बायां पैर काटकर और एक आंख फोड़ दी गई। उनका मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड व रुपये गायब थे। मरणासन्न अवस्था में सरयू नदी के पुल पर छोड़ दिया गया। वहीं चौकी प्रभारी घघौवा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दिनदहाड़े हाईवे पर इस तरह की घटना संभव नहीं है। फिर भी मामले में जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।