फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sushila murdered in land dispute

भूमि विवाद में हुई थी सुशीला की हत्या

Sat, 19 Sep 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
sushila murdered in land dispute
भूमि विवाद में हुई थी सुशीला की हत्या
विज्ञापन

हत्याकांड का पर्दाफाश : छावनी थाने के देवखर का मामला
सब्बल से वार कर की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छावनी पुलिस ने 15 सितंबर को हुई सुशीला पांडेय हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। इसके अलावा हत्यारोपी छह नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमीन की रंजिश में देवखर निवासी सुशीला के सिर पर सब्बल से वार कर दिया गया था। मौके पर उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने शुक्रवार की शाम अमोढ़ा कस्बे से हत्यारोपी हरिश्चन्द्र पाण्डेय, उनकी पत्नी सरिता पाण्डेय, पुत्र सूरज, अमन, पुत्री पूजा व कलावती को गिरफ्तार कर लिया। हरिश्चन्द्र से पूछताछ में पता चला कि सब्बल घर में रखे भूसे में छिपाकर रखा गया है। थानाध्यक्ष सौदागर राय ने बताया कि हत्यारोपी हरिश्चन्द्र पाण्डेय ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चचेरे भाई जगदंबा प्रसाद पाण्डेय से आबादी की जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। हरिश्चन्द्र का कहना है कि अपने कब्जे की जमीन पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा करते थे। एक सप्ताह पूर्व हरिश्चन्द्र की पत्नी सरिता पाण्डेय ने ट्रॉली के पीछे गोबर रख दिया था। मृतका सुशीला पाण्डेय गोबर रखने से एतराज करते हुए हटाने को कह रही थीं। 12 सितंबर को दोनों परिवारों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई थी। इस दौरान सुशीला ने सूरज पाण्डेय की अंगुली दांत से काट ली थी। 15 सितंबर की शाम सुशीला ने गोबर हटाने को लेकर मेरी पत्नी सरिता व बच्चों से गाली-गलौज की। हरिश्चन्द्र ने कहा कि इसी दौरान गुस्से में घर से सब्बल लाकर सुशीला के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वे गिरकर छटपटाने लगीं और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed