{"_id":"675dc24111ff8643e80367a6","slug":"sushant-of-basti-will-participate-in-bihar-at-2047-vision-conclave-basti-news-c-207-1-bst1001-128824-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिहार <bha>@<\/bha> 2047 विजन काॅन्क्लेव में हिस्सा लेंगे बस्ती के सुशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिहार <bha>@</bha> 2047 विजन काॅन्क्लेव में हिस्सा लेंगे बस्ती के सुशांत
Sat, 14 Dec 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
लेट्स इंस्पायर बिहार की मुहिम में सफल शिक्षाविद् के रूप में हुआ चयन
बिहार की तरक्की के लिए सुझाव पेश करने 22 को दिल्ली जाएंगे सुशांत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लेट्स इंस्पायर बिहार की मुहिम में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुझाव देने के लिए सफल शिक्षक के रूप में बस्ती से सुशांत पांडेय का चयन किया गया है। वह 22 दिसंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित बिहार@ 2047 विजन कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन में देश भर से शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोग शामिल होंगे। आयोजन के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे।
रुधौली कस्बे के रहने वाले सुशांत प्रैक्किस विद्यापीठ रुधौली इकाई के प्रबंधक हैं। उन्होंने रूरल डेवलेपमेंट से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के तरफ रूझान नहीं दिखाई। वह अपनी मातृभूमि में आकर निजी क्षेत्र में शिक्षण कार्य से जुड़ गए। सुशांत वर्तमान में भारतीय शिक्षा नीति ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य भी हैं। इसके पहले एमबीए की पढ़ाई के दौरान वर्ष 2011 में बंगलूरू में आयोजित शाॅर्क युवा सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
निजी क्षेत्र में 12 वर्षों तक शिक्षण कार्य से जुड़कर सुशांत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। वह बताते हैं कि बिहार राज्य को शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में उन्नतशील बनाने के लिए आईपीएस विकास वैभव की ओर से लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत लगातार कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस मुहिम से देश के कई आईएएस, आईपीएस, शिक्षाविद्, उद्यमी जुड़े हैं।
विज्ञापन
विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का झंडा गाड़ने वाले एक लाख से अधिक व्यक्ति का वाट्सएप समूह तैयार हो चुका है। वर्ष 2028 तक बिहार के सभी पंचायत में अध्याय स्थापित करते हुए प्रत्येक ग्राम-नगर के जन-जन तक यह अभियान पहुंचाने का लक्ष्य है। सुशांत ने बताया कि इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के सफल व्यक्तियों का विजन प्राप्त कर बिहार की तरक्की के लिए नई योजना तैयार होगी। जिसमें शिक्षा, व्यवसाय, स्वास्थ्य आदि सभी क्षेत्रों में बिहार को आगे ले जाने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
बिहार की तरक्की के लिए सुझाव पेश करने 22 को दिल्ली जाएंगे सुशांत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लेट्स इंस्पायर बिहार की मुहिम में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुझाव देने के लिए सफल शिक्षक के रूप में बस्ती से सुशांत पांडेय का चयन किया गया है। वह 22 दिसंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित बिहार