{"_id":"613a4ba88ebc3e88a07edb1c","slug":"surakshit-maatrtv-abhiyaan-basti-news-gkp4085679118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर होंगे कार्यक्रम
बस्ती। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस शुक्रवार को मनाया जाएगा। हर माह की नौ तारीख को इसका आयोजन होता है। नौ सितंबर को त्योहार के कारण इसका आयोजन 10 सितंबर को होगा। महिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। शासन ने इस बार इसे वृहद रूप में संचालित करने के दिशा-निर्देश दिए हैं।
एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर सभी गर्भवती को स्त्री रोग विशेषज्ञ की देखरेख में कम से कम एक गुणवत्तापूर्ण एएनसी जांच की सुविधा दी जाएगी। आयोजन कोविड गाइडलाइन के तहत किया जाएगा। गर्भवती मॉस्क लगाकर आएंगी तथा ओपीडी में शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा। हाथ धोने के लिए अस्पताल में सैनिटाइजर, साबुन-पानी उपलब्ध रहेगा। आरसीएच पंजीकरण के लिए विशष काउंटर बनेंगे।
डॉ. वर्मा ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि बैंक से समन्वय स्थापित कर चिकित्सा इकाई पर विशेष काउंटर लगाए जाएं। जिन लाभार्थियों के खाते नहीं खुले हैं, उनका खाता खोलने की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कराई जाए। सभी एमओआईसी से कहा गया है कि वह आशा कार्यकर्ता को निर्देशित करें कि इस तरह के लाभार्थियों को आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र आदि साथ लाने के लिए कहें। अभियान दिवस पर सभी गर्भवती की ग्रुप काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसके माध्यम से उन्हें परिवार नियोजन व पोषण से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
16 अधिकारी रखेंगे नजर
अभियान पर नजर रखने के लिए जिले के 16 अधिकारियों को लगाया गया है। महिला अस्पताल, सभी ब्लॉक व नगरीय पीएचसी नरहरिया में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए सीएमओ ने चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी है। नोडल अधिकारी नियमित कार्य के साथ पर्यवेक्षण करेंगे।