{"_id":"68e2be48b3459727ef040647","slug":"sunlight-during-the-day-and-mild-cold-at-night-increase-skin-disease-basti-news-c-207-1-bst1005-145236-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिन में धूप और रात में हल्की ठंड से बढ़ी त्वचा की बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिन में धूप और रात में हल्की ठंड से बढ़ी त्वचा की बीमारी
Mon, 06 Oct 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में तापमान में जारी उतार-चढ़ाव और मच्छरों के प्रकोप से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में सबसे अधिक वायरल बुखार, त्वचा रोग, जोड़ों में दर्द और सांस की बीमारी से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। वर्तमान में अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी मरीजों से भरी हुई है।
इन दिनों दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड पड़ रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। इसमें वायरल बुखार के मरीज अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे। साथ ही बारिश के बाद से ही त्वचा की बीमारी से पीड़ित मरीज बढ़े हैं। लाल दाने से लेकर पूरे शरीर में एलर्जी की शिकायत है। बताया गया कि पहले जहां 120 से 150 मरीज आते थे। वहीं चर्म रोगियों की संख्या बढ़कर 200 से 250 के बीच पहुंच गई है। इनमें ज्यादातर पीड़ित फंगल इंफेक्शन के हैं।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुग्रह ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण फंगल इंफेक्शन के रोगी बढ़े हैं। इसमें पुराने रोग भी उभर आए हैं। बताया कि एग्जिमा के रोगी अधिक हैं। उनको दवा दी जा रही है। फिजीशियन डॉ. रामजी सोने ने बताया कि बदलते मौसम के कारण फेफड़े में संक्रमण के मरीज बढ़ने लगे हैं। चेस्ट रोग विभाग की ओपीडी में रोज 100 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
किसी को सांस लेने में तकलीफ तो किसी को अस्थमा की समस्या है। चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेश कुमार ने बताया कि ऐसे मरीज 40 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। जिन्हें सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होती है उन्हें भर्ती भी करना पड़ता है।
चिकित्सकों का कहना है कि इस समय दिन-रात के तापमान में अंतर होने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं।