फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Suicides are increasing due to stress

Basti News: तनाव के कारण बढ़ रहीं आत्महत्या की घटनाएं

Tue, 05 Mar 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Suicides are increasing due to stress
तीन महीने में सात युवाओं ने की खुदकुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों में आत्महत्या की प्रवृति तेजी से बढ़ी है। आर्थिक तंगी, अकेलापन, घरेलू कलह, प्रेम संबंध तथा कारोबार में नुकसान की वजह से भी लोगों में डिप्रेशन बढ़ा है। डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। जिले में हर माह तीन से चार आत्महत्या के मामले सामने आते हैं। अधिकतर मामलों में डिप्रेशन और घरेलू कलह ही मुख्य वजह सामने आती हैं। पिछले तीन महीने में ऐसी सात घटनाएं सामने आ चुके हैं।
अभी कुछ महीने पहले ही मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एक युवक ने अपने वृद्ध पिता की पीटकर हत्या कर दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो आरोपी ने बताया कि घरेलू कलह की वजह से वह परेशान था। गुस्से में आकर उससे यह गुनाह हो गया। जानकार बताते हैं कि कई बार बेरोजगारी के चलते जरूरतों को पूरा न कर पाने की वजह से परिवार में कलह पैदा होने लगता है। वहीं कई मामलों में पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक न होने की वजह चाल-चलन पर संदेह भी होता है।
विज्ञापन

-----------------

केस एक.........
- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज बाजार में छत की कुंडे से लटका युवक का शव मिला। शनिवार रात घर में किसी बात पर विवाद हुआ था। उस समय आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। उसके बाद सर्वेश अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद छत के कुंडे से कपड़े से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
केस दो..........
- ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाने वाले दुबौलिया क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के 28 वर्षीय युवक का बंद कमरे में छत के कुंडे में गमछे के फंदे से लटका शव मिला था। पुलिस के अनुसार उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता था। जिसके बाद वह 112 नंबर पर पुलिस को बुला लेती थी। किसी बात पर विवाद के बाद उसने खुद को कमरे में बंद करके फंदा लगा लिया।



--------------
समाजशास्त्री की राय
- समाजशास्त्री डाक्टर रघुवर पांडेय बताते हैं कि आजकल योग्यता से ज्यादा पाने की उम्मीद करने की वजह से भी युवाओं में तनाव बढ़ रहा है। इसके कारण परिवार में भी कलह पैदा हो रहा है। कई लोग कर्ज में दबकर, प्रेम प्रसंग में निराशा आदि कारण भी इसके पीछे अहम हैं। इसके लिए परिवार का माहौल और व्यक्ति की संगति सबसे ज्यादा जिम्मेदार है।

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed