फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sugar bowl will makai purvanchhal

‘पूर्वांचल को बनाएंगे चीनी का कटोरा’

Fri, 30 Mar 2018 12:05 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Fri, 30 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
sugar bowl will makai purvanchhal
‘पूर्वांचल को बनाएंगे चीनी का कटोरा’ - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। गन्ने की खेती के लिए उर्वरा पूर्वांचल की धरती लगातार चीनी मिलों की बंदी का दंश झेलती रही है, क्योंकि पूर्वांचल की अधिकांश चीनी मिलों पर ताले लटक रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन मिलों के प्रति अपनी गंभीरता बृहस्पतिवार को मुंडेरवा में आयोजित कार्यक्रम में स्पष्ट कर दी। उन्होंने मंच से पूर्वांचल को चीनी का कटोरा बनाने का खाका खींचा। बोले, कोई मिल बंद नहीं होगी और बंद चीनी मिलों का ताला खुलेगा। इसके लिए अपनी रणनीति का भी योगी ने खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन


योगी वैसे तो मुंडेरवा चीनी मिल की आधारशिला रखने आए थे, मगर पूर्वांचल के पिछड़े इलाकों में गिर रहे गन्ना उत्पादन के ग्राफ पर भी उनकी नजर रही। पूर्वांचल में गन्ने की खेती को उन्होंने प्राथमिकता दी। पहले उन्होंने मिलों की बंदी का कारण बताया। उसके बाद बोले, बंद मिलों को चालू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। एक बार मिल चल जाएगी तो फिर उस पर ताला लगने की नौबत न आए, इसके लिए सरकार ने विशेषज्ञों की राय से योजना बनाई है। स्थानीय आवश्यकताओं से जोड़कर मिलों को सुसज्जित किया जाएगा। मिलें केवल चीनी उद्योग पर निर्भर नहीं होंगी, बल्कि गन्ना से बिजली, एथेनाल, कागज व अन्य उत्पाद भी तैयार कर बाजार में देंगी। कहा, सरकार जिस क्षेत्र में जो भी उत्पाद अधिक होगा, उसी के अनुसार औद्योगिक इकाइयां स्थापित करेगी। जिससे आम किसानों का आर्थिक उन्नयन हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed