{"_id":"5fd503248ebc3e3bb3564477","slug":"sudden-increased-surveillance-on-forelane-basti-news-gkp3766099145","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर अचानक बढ़ाई गई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन पर अचानक बढ़ाई गई निगरानी
विज्ञापन
टोल प्लाजा का निरीक्षण करते डीएम और एसपी।
- फोटो : BASTI
फोरलेन पर अचानक बढ़ाई गई निगरानी
बस्ती। किसान आंदोलन को देखते हुए शुक्रवार की आधी रात को फोरलेन पर अचानक निगरानी बढ़ा दी गई। सुरक्षा प्रबंधों के तहत अग्निशमन विभाग व यूपी 112 को भी अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों को टोल प्लाजा पर किसानों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्र के थानों को भी इस दिशा में सतर्क रहने की ताकीद की गई है। आला पुलिस अधिकारयों ने किसान आंदोलन के मद्देनजर केंद्र की खुफिया एजेंसी से भी संपर्क साधा हुआ है।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार किसानों द्वारा टोल प्लाजा पर धरने की संभावना को देखते हुए डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीना ने चौकड़ी और बडेवन टोल प्लाजा का जायजा लिया। वहां पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। शनिवार की दोपहर 12 बजे हाईवे के बड़ेवन टोल प्लाजा पर पहुंच कर वहां भी सुरक्षा का जायजा लिया। टोल मैनेजर हरिकेश मिश्रा से किसानों के होने वाले धरने की जानकारी ली। दोपहर एक बजे दोनों अधिकारी चौकड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां पर पुलिस फोर्स को सतर्क रहने का निर्देश दिया। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंद किशोर कलाल, सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय, सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर आलोक सिंह, कोतवाल रामपाल यादव, छावनी के प्रभारी एसओ श्याम मोहन त्रिपाठी, टोल मैनेजर बनडू हिरावले, सेप्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा, सहायक टोल मैनेजर इंद्र भूषण तिवारी,राजेश श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।