फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Submitting a memorandum to the DM proved costly, with one day's honorarium of six CHOs being withheld.

Basti News: डीएम को ज्ञापन सौंपना पड़ा भारी, छह सीएचओ का एक दिन का मानदेय बाधित

Thu, 19 Mar 2026 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Submitting a memorandum to the DM proved costly, with one day's honorarium of six CHOs being withheld.
बस्ती। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष सहित छह सीएचओ का एक दिन का मानदेय बाधित करते हुए मार्च 2026 की पीबीआई पर रोक लगा दी गई है। मांगों के समर्थन में एसोसिएशन के लोग सोमवार को डीएम कार्यालय गए थे। इसके बाद सीएमओ के स्तर से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवेश पटेल का कहना है कि वह अवकाश लेकर ज्ञापन सौंपने गए थे, जबकि अन्य सीएचओ भी अपने अधीक्षक से अनुमति लेकर जिला मुख्यालय गए थे। उनके संगठन के प्रदेश नेतृत्व व एनएचएम कर्मचारी संघ की ओर से सीएमओ की ओर से की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए पत्र प्रेषित किया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि कार्रवाई समाप्त नहीं की गई तो उनका संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम की ओर से अधीक्षक सीएचसी बहादुरपुर, साऊंघाट, सल्टौआ को पत्र जारी कर कहा गया है कि 16 मार्च को सीएचओ प्रवेश पटेल, बरखा गौड़, देवेंद्र चौधरी, कौशल्या वर्मा, अरुण वर्मा, दीपेंद्र कुमार अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित होकर सुबह 11 बजे डीएम कार्यालय पर मौजूद पाए गए, जो संविदा कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध है। संबंधित सीएचओ के इस कृत्य से डीएम की ओर से भी नाराजगी जाहिर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षकों से कहा गया है कि वे सीएचओ से स्पष्टीकरण हासिल करते हुए पिछले दो माह में इनकी ओर से किए गए प्रत्येक दिवस का कार्य विवरण सीएमओ को प्रस्तुत करें। साथ ही, यह भी बताएं कि क्या इनकी ओर से अनुपस्थिति की सूचना दी गई थी। संतोष जनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक संबंधित सीएचओ का माह मार्च की पीबीआई तथा 16 मार्च का एक दिन का मानदेय बाधित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed