फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sub-Inspector Recruitment Exam: 35 buses run in extra rounds

दरोगा भर्ती परीक्षा : अतिरिक्त फेरे में चलाई गईं 35 बसें

Sun, 15 Mar 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector Recruitment Exam: 35 buses run in extra rounds
​रोडवेज में बस में बैठने के लिए जाते यात्री संवाद
बस्ती। शहर के 17 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार और रविवार को होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस्ती डिपो की 35 बसें अतिरिक्त फेरे में चलीं और रविवार को चलेंगी। बहराइच मार्ग पर यात्रियों का अधिक जोर रहा।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के 17 केंद्रों पर दो पाॅलियों में यूपी एसआई भर्ती परीक्षा हुई। इस परीक्षा में विभिन्न जिलों से परीक्षार्थी बस्ती पहुंचे थे। दूरस्थ स्थानों से परीक्षा देने आने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या न हो। इसको लेकर डिपो के अफसर और कर्मचारी अलर्ट रहे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, गोंडा मार्ग पर संचालित बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर समेत अन्य मार्गों पर बसें संचालित रहीं।
विज्ञापन

एआरएम रोडवेज बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि 35 बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित हुईं। परीक्षा छूटने के दौरान चौराहे पर कर्मचारियों को भी लगाया गया। बताया कि रविवार को भी परीक्षा को देखते हुए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्रमवार परीक्षार्थियों के अनुसार, बसें भेजी जाएंगी। कर्मचारी सहयोग में भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed