{"_id":"65d25934ec0e976eac0ba50d","slug":"sub-centres-suffering-from-lack-of-resources-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111662-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संसाधनों की कमी से जूझ रहे उपकेंद्र...स्टोर में इंसुलेटर और क्लंप तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संसाधनों की कमी से जूझ रहे उपकेंद्र...स्टोर में इंसुलेटर और क्लंप तक नहीं
Mon, 19 Feb 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
खराबी आने पर जेब से खर्च कर ठीक कराते हैं लाइन
फाल्ट ठीक करने के सामान न होने से गर्मी में होगी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्युत निगम में कहने को गर्मी में खपत बढ़ने की तैयारी से निपटने के इंतजाम शुरू हो गए हैं। मगर, आपूर्ति सामान्य बनाने में उपयोगी मरम्मत के सामान निगम के स्टोर में अब तक नहीं पहुंचे। इनमें एलटी इंसुलेटर व क्लंप जैसे अति महत्वपूर्ण सामान भी शामिल हैं। आपूर्ति सामान्य बनाए रखने में यदि इनकी कहीं जरूरत पड़ती है तो अवर अभियंता पुरानी लाइन से निकालकर या अन्य स्रोतों से जुगाड़ कर लाइन दुरुस्त करते हैं।
गर्मी में बिजली की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में फाल्ट बढ़ना भी स्वाभाविक माना जाता है। इससे निपटने के पूर्व में इंतजाम न होने से उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ जाती है। अब तक स्टोर में सामान्य जरूरत के अति महत्वपूर्ण सामान की खरीद के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो अधिकारी छोटे-छोटे सामान की खरीद के लिए कभी गंभीर नहीं होते।
यदि दबाव पड़ता है तो कुछ मंगा लेते हैं। मगर, यह ऊंट के मुंह में जीरा जैसे होते हैं। एक अभियंता ने बताया कि स्टोर में विकेंद्रीकृत (डीसेंट्रलाइज) सामान नहीं रहता है। इनकी जरूरत होने पर अभियंताओं को अपनी जेब से खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
संसाधनों का आलम यह है कि स्टोर से अवर अभियंताओं को तार टाइट कराने के लिए रस्सा तक नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर सुरक्षा उपकरणों का न होना भी मुसीबत पैदा कर राह है। स्टाेर में अर्थ चेन, सेफ्टी बेल्ट, हैंडग्लब्स आदि सुरक्षा से जुड़े उपकरण नहीं हैं।
...
इन जरूरी उपकरणों की कमी
- एलटी क्लंप : खंभों पर इंसुलेटर व तार क्लंप के सहारे ही लगाए जाते हैं।
- लग : ट्रांसफाॅर्मर और एलटी-एचटी केबल को आपस में जोड़ने वाला धातु का टुकड़ा।
- एलटी इंसुलेंटर : खंभों पर तारों को लगाने के लिए इंसुलेटर का उपयोग होता है।
- स्टड : तारों को ट्रांसफाॅर्मर से जाेड़ने के लिए धातु का नट बोल्ट।
- एलटी केबल : ट्रांसफाॅर्मर से एलटी लाइन को जोड़ने वाले केबल।
- मेगर : आपूर्ति केबल व ट्रांसफाॅर्मर में खराबी की पता लगाने वाला यंत्र।
- टांग टेस्टर : करंट के बहाव को बैलेंस करने में उपयोगी यंत्र।