फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students displayed their talent at the district level children's scientific exhibition.

Basti News: जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का जलवा

Sat, 08 Nov 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 08 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent at the district level children's scientific exhibition.
बस्ती। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती के सभागार में शुक्रवार को जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्या डॉ. अपर्णा भारद्वाज और निर्णायक मंडल के सदस्यों ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन

इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य विषय था “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के स्टेम”, जिसके अंतर्गत सात उपविषयों पर 35 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के मॉडलों का निरीक्षण कर मंडल स्तरीय प्रदर्शनी के लिए उत्कृष्ट मॉडलों का चयन किया। जूनियर वर्ग में साधना गुप्ता, रवि प्रकाश, अंकिता, काजल, प्रियांशी, शिफा, बॉबी कुमार, रिंकी, मुस्कान पटवा और पल्लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में संगम भारद्वाज, नेहा, हर्षिता, दीपिका पटेल, शिफा खान, सत्यम पांडे और दिव्यांशी प्रथम रही।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान आयशा, खुशी, साक्षी, श्याम जीत, श्रेया सिंह और सर्वेश को मिला, जबकि सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान शाइस्ता खातून, मोहम्मद वारिस, जोहेब अहमद और जैसमीन निशा को प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. सपना रानी, डॉ. अयोध्या सिंह और डॉ. हरिओम पटेल शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नीलम गुप्ता, आरती कुमारी, नजराना बतूल, रीता, मालिक सबा, जगतराम गुप्ता, विवेक मणि त्रिपाठी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed