फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Student kidnapped, five named including student leader

Basti News: छात्र का अपहरण, छात्रनेता समेत पांच नामजद

Sat, 13 Jul 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Student kidnapped, five named including student leader
-मकान मालिक की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती । कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तू राय मोहल्ले से छात्र के अपहरण का मामला सामने आया है। एपीएएन पीजी कॉलेज के छात्रनेता आदित्य विक्रम सिंह समेत पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर ढूढने में जुटी है। शुक्रवार शाम हुई घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। अपहरण का सीसीटीवी फ़ुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस छात्र के बरामदगी को लेकर प्रयास में जुटी है।

लालगंज थाना़क्षेत्र के सुकरौली निवासी मोहित यादव पिकौरादत्तूराय मोहल्ले में अविनाश के मकान में किराए पर रहकर पढ़ाई करता है। अविनाश ने तहरीर दिया कि दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने उनके मकान से बुलाकर मोहित यादव का अपहरण कर लिया। कोतवाली पुलिस ने लालगंज थाना क्षेत्र के महसों निवासी छात्रनेता आदित्य विक्रम सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मोहित की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मोहित को बाइक सवारों द्वारा जबरन उठा ले जाने की बात सामने आई है। घटना को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लेकर टीमें छानबीन में जुटी हैं। फिलहाल वजह और अन्य पहलू पर जानकारी पुलिस जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed