{"_id":"65e620ffa99f58fa630fda04","slug":"student-dies-in-accident-four-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112441-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत, चार घायल
Tue, 05 Mar 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
एक ही बाइक पर सवार थे तीन युवा, नहीं पहन रखा था हेलमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। करमाहिया से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे एक बाइक सवार तीन छात्रों की दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में एक छात्र के ऊपर ट्रक चढ़ जाने से उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहन रखे थे।
जानकारी के अनुसार, करमाहिया चौराहे के पास मैनी गांव के 17 वर्षीय इजहारुल्लाह व उसी गांव के 17 वर्षीय अबू हरेरा व पैड़ा के 16 वर्षीय इमरान रामेंद्र विक्रम कृषि इंटर कॉलेज अठदमा से हाईस्कूल की परीक्षा देकर एक ही बाइक से घर आ रहे थे। करमहिया के पास बस्ती की तरफ से आ रहे सोनहा थाना क्षेत्र के बरगदही निवासी 19 वर्षीय दीपक यादव की बाइक से टक्कर हो गई। बाइक पर बाराकोनी निवासी 20 वर्षीय प्रांशी भी बैठी थीं।
हादसे में इजहारुल्लाह बस्ती की तरफ जा रहे ट्रक के चपेट में आ गया और मौके उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने रुधौली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने एंबुलेंस से चारों घायलों को सीएचसी रुधौली भेजवाया। चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया है।