फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Student died in accident

ट्रक की चपेट में आकर घायल छात्र की मौत

Tue, 31 May 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Student  died in accident
ट्रक की चपेट में आकर घायल छात्र की मौत
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती )। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र खुटेहना गांव के समीप विश्वकर्मा मंदिर के सामने ट्रक की चपेट में आकर घायल कक्षा नौ के छात्र की इलाज के दौरान जिला अस्पताल बस्ती में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का बक्सई घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धमौरा निवासी 16 वर्षीय सचिन कुमार यादव पुत्र तुलसीराम कक्षा नौ का छात्र था। सोमवार सुबह नौ बजे मनौरी से ट्यूशन पढ़कर आ रहा था। पुरानी बस्ती के खुटहना विश्वकर्मा मंदिर के पास पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। जिससे सचिन का पैर व सिर फट गया। पुरानी बस्ती पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई। तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई संदीप यादव, मनीष यादव, बहनें संध्या, पूजा, खुशी, मानवी का दुलारा था। इसके पिता तुलसीराम खेती किसानी करते हैं। मां गिरजा देवी समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed