{"_id":"619d2e7f67b50c623f27277e","slug":"student-and-bike-rider-injured-basti-news-gkp417395457","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छात्रा व बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छात्रा व बाइक सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में छात्रा व बाइक सवार घायल
नए अमहट पुल व दुबौला चौराहे के पास हुआ हादसा
दुबौला/नगर बाजार(बस्ती)। सड़क हादसों में छात्रा समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया है।
टिनिच प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे कॉलेज से साइकिल से घर जा रही छात्रा दुबौला चौराहे पर एक जीप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने जीप को रोकवा लिया और उसी से जिला अस्पताल भिजवा दिया। गौर थानाक्षेत्र के पचलौरिया (अजगैवा जंगल) गांव निवासी रामप्रताप की पुत्री प्रियंका लखपति देवी महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। कॉलेज से छुट्टी होने पर सहेली के साथ साइकिल से घर जा रही थी। दुबौला चौराहे पर चालक जीप को बैक कर रहा था। जीप की चपेट में आने से प्रियंका घायल हो गई। उसके सिर में चोट लगी है।
उधर, नगर थानाक्षेत्र का एक युवक बाइक से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। नए अमहट पुल के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे 27 वर्षीय विकास गुप्ता निवासी पेड़रहिया थाना नगर घायल होकर सड़क के किनारे गिर पड़ा। सूचना पाकर फुटहिया चौकी पर तैनात कांस्टेबल किशन सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार यादव मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।