फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stuck to protest the Home Guard

धरने पर डटे रहे होमगार्ड

Thu, 04 Aug 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 04 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Stuck to protest the Home Guard
डीएम कार्यालय पर उ.प्र. होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन का धरना जारी।
कलेक्ट्रेट में चल रहा उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल कंपनी कमांडरों और संगठन के पदाधिकारियों ने एलान किया कि पांच अगस्त यानी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से कचहरी परिसर, कंपनीबाग होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक तक मार्च निकालेंगे। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि यदि सात अगस्त तक प्रदेश सरकार का कोई रवैया सकारात्मक नहीं रहा तो अगले दिन यानी आठ अगस्त को प्रदेश भर के होमगार्ड जीपीओ पार्क लखनऊ में धरना देंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश  यादव ने  संबोधन में कहा कि संगठन के लोग धैर्य पूर्वक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। यदि प्रदेश सरकार सकारात्मक विचार करती तो इसकी नौबत ही नहीं आती। उदय नरायन तिवारी ने कहा कि पहली तारीख से चल रहे आंदोलन के बावजूद प्रदेश सरकार की ओर से वार्ता की पहल न करना उनके अड़ियल रवैये को दर्शाता है। 
विज्ञापन


धरने को मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मात्मा शुक्ल, राजमणि आदि ने संबोधित किया और आंदोलन कामयाबी का दावा किया। कहा कि प्रदेश सरकार को होमगार्डों  की मांगो के संबंध में त्वरित निर्णय लेना चाहिए। धरने में रवींद्र सिंह, राम सुुुभग, राम मिलन, फूलचंद्र मिश्र, कांति पांडेय, मीरा गुप्ता, राम सुरेश, मंजू के  अलावा बड़ी संख्या में होमगार्ड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed