{"_id":"648f54ca796a3e5333059384","slug":"strike-in-baroda-up-bank-for-two-days-from-today-work-will-be-stalled-basti-news-c-207-1-sgkp1004-124-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज से दो दिन बड़ौदा यूपी बैंक में हड़ताल, काम-काज रहेगा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज से दो दिन बड़ौदा यूपी बैंक में हड़ताल, काम-काज रहेगा ठप
Mon, 19 Jun 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बड़ौदा यूपी बैंक में नई भर्ती न किए जाने से नाराज कर्मी सोमवार-मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। दो दिन बैंक कर्मी काम नहीं करेंगे। ऐसे में ज्वाइंट फोरम बीओबी स्पॉन्सर्ड आरआरबी यूनियंस ने ग्राहकों को बैंक न जाने की सलाह दी है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 31 जिलों में बड़ौदा यूपी बैंक ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है। ज्यादातर बैंक की शाखाएं कर्मियों की कमी से जूझ रही हैं। इसका असर ग्राहकों पर पड़ रहा है। बैंककर्मी बताते हैं कि ग्राहकों का काम समय से न होने से फील्ड में उन्हें उनके गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। तमाम ग्राहक इसी वजह से बैंक से अपना खाता बंद करा रहे हैं। ज्वाइंट फोरम ऑफ बीओबी स्पॉन्सर्ड आरआरबी यूनियन के संयोजक शिवकरण द्विवेदी ने बताया कि मांगों को लेकर उप मुख्य श्रम आयुक्त कानपुर से दो बार वार्ता विफल रही। बताया कि कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। इससे वे तनाव में आ रहे हैं। इसी कारण 19-20 जून को प्रदेश की 1983 शाखाओं में हड़ताल की जाएगी। बस्ती क्षेत्र के ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष पांडेय, महामंत्री कमल उपाध्याय, एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री शिवम द्विवेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि 61 शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। सभी कार्य बहिष्कार कर मालवीय मार्ग क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से धरना प्रदर्शन करेंगे।