{"_id":"663be5d1d0168e2a3c08f247","slug":"strengthen-online-system-for-payment-of-remuneration-basti-news-c-206-1-go11002-122017-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पारिश्रमिक देने को सुदृढ़ करें ऑनलाइन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पारिश्रमिक देने को सुदृढ़ करें ऑनलाइन व्यवस्था
Thu, 09 May 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 09 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
-सीडीओ ने कार्यालय में की लेखाकारों संग बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय में विभिन्न विभाग के लेखाकारों के साथ बैठक की। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान के लिए नियुक्त कार्मिकों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत देय मानदेय को कार्मिकों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करने का निर्देश दिया।
सीडीओ ने कहा कि आयोग की ओर से तैयारी है कि इस बार ऑनलाइन भुगतान सीधे कार्मिकों के खाते की जाए। प्रशिक्षण से पहले ही इस मंशा को बता दिया गया था कि कार्मिकों का एकाउंट नंबर ऑनलाइन दर्ज कर लिया जाए। निर्देश के बाद भी कुछ विभागों ने अभी तक एकाउंट नंबर नहीं फीड किया। सभी कार्मिक जो मतदान प्रशिक्षण में उपस्थित रहे उन्हें मानदेय भेज दिया जाए। स्वास्थ्य, बेसिक, डीआईओएस, समाज कल्याण, पंचायतीराज, मत्स्य, जिला कार्यक्रम, पिछड़ा वर्ग सहित अन्य के लेखाकार मौजूद रहे।
-- -- -
बिना अनुमति नहीं मिलेगी छुट्टी
महराजगंज। डीएम अनुनय झा ने पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि चुनाव महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें बड़ी संख्या में कार्मिक लगाए गए हैं। ऐसे में बिना अनुमति कोई भी कार्मिक मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। अगर कोई ऐसा करता है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भी माह का वेतन कार्मिक बिना सीडीओ ओर डीएम की सहमति के नहीं आहरित कर पाएंगे। इसके लिए कोषाधिकारी को निर्देशित किया गया है। जानकारी सीडीओ संतोष कुमार राय ने दी। संवाद