फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Strategy for Seva Pakhwada made in Ramnagar and Bankati Mandal meeting

Basti News: रामनगर व बनकटी मंडल की बैठक में सेवा पखवाड़ा की बनाई रणनीति

Sun, 14 Sep 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Strategy for Seva Pakhwada made in Ramnagar and Bankati Mandal meeting
भानपुर/बनकटी। भाजपा रामनगर व बनकटी मंडल की शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर हुई बैठक में सेवा पखवाड़ा की रणनीति बनाई गई। अध्यक्षता रामनगर मंडल अध्यक्ष श्याम नाथ चौधरी ने की। संचालन महामंत्री गिरजेश कुमार मिश्रा ने किया। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। सामाजिक, जागरूकता एवं सेवा कार्यों का आयोजन कर जनमानस तक सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को पहुंचाया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने कहा कि सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को आगे बढ़ाते हुए यह पखवाड़ा सामाजिक समर्पण और जनसंपर्क का बड़ा माध्यम बनेगा। इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान शिविर, आयुष्मान कार्ड वितरण, डिजिटल सेवा कैंप जैसे कार्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

बनकटी मंडल की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानू प्रकाश मिश्र रहे। सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। जिला उपाध्यक्ष रविचंद पांडेय ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना ही अभियान का उद्देश्य है। बैठक में विवेकानंद शुक्ला, सुग्रीव पाल, लक्ष्मी गुप्ता, फुलदेव तिवारी, अखिलेश शुक्ला, जनार्दन शुक्ला, राधेरमण सिंह, शिवं सिंह, अंशुमान शर्मा, हरिश्चन्द्र चौधरी, सत्यनारायण पांडेय, गिरिजेश पाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, गनेशपुर मंडल में सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को बैठक हुई। मुख्य अतिथि बस्ती सदर ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक दीपक उपाध्याय, मनोज सिंह रघुवंशी, सुनील श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता धर्मेंद्र जायसवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed