Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stranded abroad in war conditions, the festive colours faded back home.

Basti News: युद्ध के हालात में विदेशों में फंसे अपने घर में फीके पड़ गए त्योहार के रंग

Tue, 03 Mar 2026 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Stranded abroad in war conditions, the festive colours faded back home.
नगर बाजार, बस्ती। सऊदी अरब, कतर, दुबई में फंसे भारतीय मजदूरों के घर मातम जैसा माहौल है। इन घरों में होली और रमजान का त्योहार फीका पड़ गया है। पल-पल खाड़ी देशों में फंसे हुए अपनों की खबर ली जा रही है। त्योहार की खुशियां गायब है। लोगों के होश उड़े है। अपनों की कुशल-क्षेम के लिए मन्नतें और प्रार्थना की जा रही है। ऑनलाइन कॉलिंग के दौरान विदेश फंसे लोग अपने घर पर हमले की खबर दे रहे हैं तो परिजनों का नींद चैन गायब हो जा रहा है।
विज्ञापन

दुबई-अरब में मजदूरी कर रहे भारतीय लोग बता रहे हैं ईरान ने जवाबी कार्रवाई में हमला तेज कर दिया गया है। इन देशों में अमेरिकी बंकरों पर लगातार हमला जारी है। वतन वापसी की भी अभी गुंजाइश नहीं बन पा रही है। फ्लाइट सेवा बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से यूएई (दुबई सहित) के एयरपोर्ट और हवाई क्षेत्र बंद हो गए हैं, जिससे हजारों भारतीय नागरिक, पर्यटक और कामगार फंस गए हैं।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के नगर बाजार निवासी सोनू प्रजापति और राजन रावत, नंदलाल शर्मा के साथ इरफान अहमद दुबई में काम कर रहे थे। ये सभी होली के अवसर पर घर आने की तैयारी में थे। युद्ध की वजह से फ्लाइट्स पूरी तरह बंद होने से वे वापस नहीं लौट पाए। जहां वह लोग रह रहे हैं, वहां अभी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। परिजनों से बताया कि कोई सीधा हमला या विस्फोट नहीं हुआ है। लेकिन आसपास के क्षेत्रों में मिसाइल हमलों, विस्फोटों और हवाई यात्रा बंद होने की खबरों से डर और दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि विदेश में फंसे उनके घर के युवक लगातार संपर्क में हैं। वह अपने वतन सुरक्षित वापसी चाहते हैं। अनिश्चितता के कारण मानसिक रूप से परेशानी बढ़ गई हैं। त्योहार आदि कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। सोनू प्रजापति ने फोन पर बताया कि होली के त्योहार में वह घर आने वाले थे। परिवार के लोग इंतजार कर रहे थे। एयरपोर्ट बंद है, फ्लाइट्स नहीं मिल पाई। आसपास की खबरें सुनकर बहुत डर लग रहा है। मिसाइल, हमले की बातें सुनीं जा रही है, दहशत के चलते नींद नहीं आ रही है।
राजन रावत ने बताया कि होली के लिए टिकट बुक करने वाले थे। तभी युद्ध की वजह से सब थम गया। अभी फिलहाल कोई समस्या नहीं है, दहशत बना हुआ है। मो. इरफान ने बताया कि काम ठीक चल रहा था, लेकिन अब पूरी तरह फंस गए हैं। होली में घर पहुंचना था। बच्चे-परिवार इंतजार कर रहे हैं। ईरान की जवाबी कार्रवाई और दुबई के आसपास विस्फोटों की खबरों से डर लग रहा है। खाना-पीना ठीक है, लेकिन मानसिक तनाव बहुत है।

नंदलाल शर्मा ने बताया कि एक एक पल दहशत में जी रहे हैं। दुबई में भारतीय दूतावास की ओर से फंसे नागरिकों की मदद शुरू कर दी गई है। होटल और भोजन की व्यवस्था दी जा रही है। जल्द हवाई यातायात बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed