{"_id":"6744e788f4d0395eea0ab8c6","slug":"store-charge-removed-from-deputy-cmo-someone-else-got-the-responsibility-basti-news-c-207-1-bst1001-127891-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डिप्टी सीएमओ से स्टोर का चार्ज हटा... दूसरे को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डिप्टी सीएमओ से स्टोर का चार्ज हटा... दूसरे को मिली जिम्मेदारी
Tue, 26 Nov 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह से सीएमएसडी स्टोर का चार्ज हटा लिया गया है। उनके लगातार गैरहाजिर होने की शिकायत पर सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने व्यवस्था बदली। अब इस स्टोर की जिम्मेदारी एसीएमओ आरसीएच डॉ. एके गुप्ता को सौंप दी गई है।
सीएमओ ने बताया कि डिप्टी सीएमओ अक्सर गायब रहने के कारण स्टोर का संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा था। वैसे सीएमएसडी स्टोर का चार्ज एसीएमओ रैंक के अधिकारी को ही दिया जाता है। बावजूद इसके नियमों की अनदेखी कर यहां डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह के पास यह जिम्मा था। उन्हें दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक स्टोर का प्रभारी बनाया गया था। बाद में उन्हें हटा दिया गया और अप्रैल 2024 से जुलाई 2024 तक एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता को चार्ज दे दिया गया। जुलाई में फिर से फेरबदल कर यह चार्ज डॉ. सिंह के पास आ गया। इस बार यह शिकायत शासन में पहुंच गई। इसी के बाद सीएमओ ने उनके पास से जिम्मेदारी हटा दी। अब स्टोर की जिम्मेदारी फिर से एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता को सौंपी गई है। सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने बताया कि डिप्टी सीएमओ लगातार स्टोर में समय नहीं दे पा रहे थे, ऐसे में तमाम कार्य लंबित हो गया था। म