फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stock of firecrackers in densely populated area,

Basti News: घनी आबादी में पटाखों का स्टॉक, कहीं हो न जाए कोई हादसा

Fri, 10 Nov 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Stock of firecrackers in densely populated area,
- पटाखा बेचने के लाइसेंसियों के पास नहीं है सुरक्षित गोदाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिले में पटाखा व्यवसाइयों ने घनी बस्ती में काफी मात्रा में माल स्टोर कर रखा है। प्रशासन के पास न तो उनके स्टॉक का सही आकलन है और न ही उनके गोदाम की जानकारी है। स्थाई लाइसेंसियों ने भी अपने गोदाम की पूरी जानकारी नहीं दी है। डर है कि कहीं मामूली चूक हुई तो बड़ा हादसा न हो जाए। इससे परेशान प्रशासन ने सत्यापन का अभियान शुरू किया है। जिससे पटाखा कारोबारियों में खलबली मच गई।

प्रशासन की सूची में जिले भर में सिर्फ 22 पटाखा व्यवसाय के स्थाई लाइसेंसी पंजीकृत हैं। इसके अलावा 250 अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए हैं। जिसमें सदर तहसील में 95, रुधौली में 40, भानपुर में 60 और हर्रैया तहसील क्षेत्र के 55 अस्थाई लाइसेंसी शामिल हैं। इनमें स्थाई लाइसेंसियों को 45 किलो और अस्थाई लाइसेंसियों को 15 किलोग्राम पटाखे रखने की अनुमति है। मगर सभी ने मनमाने ढंग से अनुमति से ज्यादा स्टॉक जमा कर रखा है। जांच में पाया गया कि विस्फोटक अधिनियम की अनदेखी की जा रही है। अधिकतर दुकानों में अग्निरोधक उपायों की कमी पाई गई है। सीओ ने बताया कि दुकानों का निरीक्षण पूरी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी। अधिकारियों के निर्देश पर दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


--------------

यह हैं जिले के स्थाई लाइसेंसी

- परशुरामपुर थानाक्षेत्र में मोहम्मद मुस्तफा, कमरुज्जमा, मंगरु, सलमान, पुरानी बस्ती क्षेत्र से सुभाषचन्द्र गुप्ता, शुभम कसौधन, प्रदीप कुमार, दिलीप कसौधन, आनंद कुमार, निहाल अहमद, राजेश, पिंटू, मुंडेरवा से लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, नगर बाजार से दुर्गेश गुप्ता, गौर थानाक्षेत्र से प्रमोद कुमार, अमरनाथ कसौधन, सोनहा से भोला, अर्जुन, ओमप्रकाश जायसवाल, रुधौली से फरीदा खातून, कप्तानगंज से अजय, लालगंज से पवन शामिल हैं। इसमें पांच को 25 किलो और शेष को 15 किलोग्राम विस्फोटक रखने की अनुज्ञप्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

शहर में तीन जगह लगी दुकानें

- अग्निशमन अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्र ने बताया कि शहर पटाखों की बिक्री के लिए तीन स्थान तय किए गए हैं। जिसमें गांधीनगर के जीआईसी स्कूल परिसर, कटरा के आईटीआई कैंपस और श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कालेज परिसर शामिल है। इन तीनों जगह अस्थाई लाइसेंसियों की दुकानें लगाई जा रही हैं। दुकानदारों को आगाह किया गया है कि वे विस्फोटक अधिनियम और लाइसेंसिग शर्तों का पूर्णतया पालन करें। अपनी दुकानें प्लास्टिक या कपड़े की न बनाएं। उसमें हेलोजन बल्ब या अन्य ज्वलनशील सामग्री न रखें। दुकानों पर फायर स्टिंग्यूशर या बालू-पानी की बाल्टी अवश्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed