{"_id":"68cb0e3c5c8f4e258402fdd2","slug":"stayed-awake-all-night-went-to-sleep-at-dawn-and-thieves-made-off-with-jewellery-and-foreign-currency-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144062-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रात भर जागते रहे, भोर में सोए तो जेवरात-विदेशी मुद्रा ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रात भर जागते रहे, भोर में सोए तो जेवरात-विदेशी मुद्रा ले उड़े चोर
Thu, 18 Sep 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। पुलिस की सख्ती और ग्रामीणों की चौकसी के बाद भी चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार की रात थाना हर्रैया क्षेत्र के बसेवा राय गांव का है।
परिवार के लोग पूरी रात पहरेदारी करते रहे। भोर में सोते ही चोरों ने लाखों के जेवरात और विदेशी मुद्रा पार कर दी। गांव निवासी चिंताराम वर्मा का परिवार चोरों के डर से रातभर जागकर रखवाली कर रहा था। बुधवार की भोर में करीब तीन बजे परिवारजन सो गए। इसी बीच चोरों ने मौका पाकर मेन दरवाजे से भीतर घुसकर आलमारी और बॉक्स तोड़कर लाखों के जेवर, कीमती सामान और करीब एक हजार दिनार विदेशी मुद्रा उड़ा ले गए।
सुबह देर तक परिवार के न जागने पर पड़ोसियों ने उन्हें उठाया, तब चोरी का खुलासा हुआ। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चोरों ने संभवतः कोई रसायन छिड़क कर उन्हें बेहोश कर दिया, तभी घटना का उन्हें आभास तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुराग जुटाने का प्रयास किया। प्रथम दृष्टया दरवाजे की कुंडी और सिटकनी खुली होने से घटना को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है।