{"_id":"6519bff9a9185864b4095f04","slug":"statue-and-gate-of-shaheed-ram-awadh-will-be-built-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5196-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शहीद राम अवध की बनेगी प्रतिमा और गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शहीद राम अवध की बनेगी प्रतिमा और गेट
Mon, 02 Oct 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी ने 150 मीटर सीसी रोड का किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरियानैन में एमएलसी सुभाष यदुवंश ने 150 मीटर सीसी रोड का लोकार्पण किया। एमएलसी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 1965 में हुए भारत-पाक युद्ध में इसी गांव के राम अवध यादव शहीद हुए थे। उनके नाम पर गेट और प्रतिमा की स्थापना कराई जाएगी।
ग्रामीणों की मांग पर गांव में स्थापित प्राथमिक विद्यालय का नाम शहीद राम अवध यादव के नाम पर करने की मांग की। एमएलसी ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत में स्थापित शवदाह गृह पर हाईमास्ट सोलर लाइट लगवाने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में शहीद राम अवध के भाई राम हरख यादव काे सम्मानित किया गया। संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंग बिहारी पांडेय ने किया। इस मौके पर सुनील सिंह, शिवपूजन यादव, बच्चाराम, सुनील कुमार, मनोज मौर्य, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।