फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   State level of eight child scientists

Basti News: आठ बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन

Tue, 31 Oct 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
State level of eight child scientists
जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस का सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 100 बाल वैज्ञानिक समूहों ने प्रतिभाग किया। चार समूहों का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हुआ है।

चयनित बाल वैज्ञानिक समूहों में जूनियर समूह में ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के राजन यादव व हरिओम यादव, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बहादुरपुर की छात्रा प्रिया और कोमल का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। सीनियर ग्रुप में सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के छात्र प्रखर पांडेय व स्योन मुखर्जी और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती की छात्रा जागृति गोस्वामी और क्षमा पांडेय का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया।
विज्ञापन


सभी बाल वैज्ञानिको को बीएसए अनूप कुमार, कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्यवक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र, एकेडमिक समन्वयक अरविंद सिंह ने प्रमाणपत्र, पदक और उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अनूप कुमार ने कहा कि बच्चों को जीवन मेंं असफलता से हताश नहीं होना चाहिए। अनवरत मेहनत कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए। जिला समन्वयक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बीएसए, निर्णायक मंडल के सदस्यों व मार्गदर्शक शिक्षकों को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों में जिला एकेडमिक समन्वयक अरविंद सिंह, सुरभि सिंह, अशोक सिंह, सौरभ तुलस्यान, इंजीनियर प्रभात मिश्र, कृष्ण देव द्विवेदी शामिल रहे। कार्यक्रम का संयोजन विद्या मंदिर के वरिष्ठ आचार्य रविकुल रतन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed