{"_id":"647f806442275b5755013ef4","slug":"start-30-percent-industries-by-september-commissioner-basti-news-c-7-1-196531-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर तक चालू करें 30 प्रतिशत उद्योग : आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर तक चालू करें 30 प्रतिशत उद्योग : आयुक्त
Wed, 07 Jun 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
आयुक्त सभागार में कमिश्नर अखिलेश सिंह ने उद्योग बंधु की बैठक की।
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में उद्योग बंधु की बैठक ली। उन्होंने प्रस्तावित उद्योगों को धरातल पर उतारने के लिए सक्रियता बरते जाने के निर्देश दिए। कहा कि सितंबर माह में आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शासन ने 30 प्रतिशत उद्योग धरातल पर उतारने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह हर हाल में पूरा होना चाहिए।
आयुक्त ने कहा कि उद्योगों में पूंजी निवेश एवं रोजगार सृजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के अधिकारी उद्योगों की स्थापना का कार्य शुरू कराए। भूमि विवाद एवं विद्युत संबंधी समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी तथा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के साथ अलग से बैठक भी की जाएगी।बताया गया कि बस्ती मंडल में कुल 503 इकाइयों द्वारा 17927.87 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। अब तक मंडल में 108 उद्यमियों द्वारा 1752.55 करोड़ के उद्योग को धरातल उतारने की तैयारी की गई है। यह महज 10 प्रतिशत है। उन्होंने सितंबर तक 30 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में एमओयू साइन करने वाले उद्यमियों की समस्याओं को सुना। भूमि संबंधी धारा 80, विद्युत तथा बैंक से प्राप्त होने वाले ऋण संबंधी समस्या गिनाई गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। सर्वाधिक मामले संतकबीरनगर जिले के विद्युत विभाग से संबंधित पाए गए। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता डीएन लाल को आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने की हिदायत दी गई। आईजी आरके भारद्वाज ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उन्हें पुलिस विभाग की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि बस्ती महायोजना-2031 में उद्योग स्थापना के लिए पर्याप्त भूमि की व्यवस्था प्रस्तावित है।
संयुक्त आयुक्त उद्योग गौरव मिश्र ने बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के अनुसार बस्ती में कुल 218 इकाइयों ने 3857.55 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश एवं 13030 व्यक्तियों का रोजगार, संतकबीरनगर में कुल 70 इकाइयों ने 4247.63 करोड़ रुपये पूंजी निवेश एवं 10126 व्यक्तियों का रोजगार और सिद्धार्थनगर में कुल 215 इकाइयों ने 9822.69 करोड़ रुपये पूंजी निवेश एवं 7278 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित किया है। इस मौके पर यूपीआईडीसी के एससी पांडेय, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, राजकुमार शर्मा, राज्यकर के प्रभाकर सरोज आदि मौजूद रहे।