{"_id":"66451102ef13861f060e1596","slug":"sst-team-seized-rs-53-thousand-basti-news-c-207-1-sgkp1006-117143-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एसएसटी की टीम ने जब्त किए 53 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एसएसटी की टीम ने जब्त किए 53 हजार
Thu, 16 May 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 May 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
गोंडा जिले की सीमा पर बेरियर लगाकर की जा रही थी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। नगर पंचायत बभनान के गोंडा जिले की सीमा पर लगाए गए बैरियर पर मंगलवार देर रात गौर पुलिस व सर्विलांस मजिस्ट्रेट ने एक पिकअप से माल सहित 53,000 की नकदी बरामद किया। नकदी का ब्योरा न दे पाने से उसे थाने ले जाकर लिखा पढ़ी की कार्रवाई कर ट्रेजरी में जमा कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि मंगलवार देर रात दुबौलिया क्षेत्र के अवधूत नगर निवासी प्रदीप यादव पिकअप जा रहा था। उसे बैरियर पर सर्विलांस मजिस्ट्रेट अंबिका श्रीवास्तव व उपनिरीक्षक विनय सिंह सहित वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने रोका। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 53,630 की नकदी बरामद हुई। रकम बरामद होने के बाद चालक उसके लेनदेन का ब्योरा नहीं दे पाया। बाद में कार्रवाई कर ट्रेजरी में जमा कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप में जो माल था उसकी जीएसटी कमिश्नर की ओर से जीएसटी की अन्य चीजों की जांच करने की बात कही गई है ।