{"_id":"5b956097867a557f5f419059","slug":"srau-katan-tej","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटी सरयू तो माझा में तेज हुई कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटी सरयू तो माझा में तेज हुई कटान
basti
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
ठोकर पर काम करते मजदूर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। जलस्तर घटते ही माझा इलाके में कटान तेज हो गई है। बाढ़ के पानी से नम पड़ी जमीन का कटान तेज हो गया है।
रविवार को सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 से 12 सेंटीमीटर ऊपर 92.850 मीटर पर रहा जबकि शनिवार को जलस्तर 92.880 मीटर पर रहा। इस बीच जलस्तर घटने का सिलसिला जारी है। दिलासपुरा, टकटवा गांव के बीच रविवार को तेजी से कटान हुई। नदी कटान कर तटबंध की तरफ बढ़ रही है। माझा देवारागंग बरार में सुबह से ही रुक रुक कर कटान होती रही। जिसमें कृषि योग्य जमीन धारा में जा रही है। जिले के अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया चादंपुर पर रविवार को दबाव कम रहा। लेकिन तटबंध पर बने ठोकरों व स्परों पर दबाव बरकरार है। खलवा गांव के पास नवनिर्मित ठोकर के नोज का कुछ हिस्सा पानी के दबाव के चलते बह गया। बगल में खाली जमीन का नदी कटान कर रही है।