फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sports in Basti

बस्ती: मैदान पर खिलाड़ियों में दिखा जीत का जुनून

Fri, 10 Feb 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
sports in Basti
अमर उजाला ''जुनून खेल का'' अभियान के तहत आरसीसी पब्लिक स्कूल गनेशपुर में हुआ खेल स्पर्धाओं का आयोजन
विज्ञापन


बस्ती। अमर उजाला ''जुनून खेल का'' अभियान के तहत गनेशपुर स्थित आरसीसी पब्लिक स्कूल के मैदान में बृहस्पतिवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्रश्नोत्तरी, कबड्डी, 100 व 200 मीटर दौड़, ऊंची व लंबी कूद में 25 गांवों के करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मैदान में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों का जुनून देखने को मिला।
स्पर्धाओं के क्रम में लंबी कूद प्रतियोगिता में रोहित निषाद प्रथम, चंदन यादव द्वितीय, शिवनंदन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में शनि वर्मा प्रथम, मोहम्मद शाहिद द्वितीय, महेंद्र यादव तृतीय स्थान पर रहे। सौ मीटर बालक वर्ग में दिव्यांशु प्रथम, आदर्श यादव द्वितीय, सुधीर तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में यशपाल यादव प्रथम, बलवंत यादव द्वितीय तथा रमन यादव तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी बालिका वर्ग में रेड हाउस व बालक वर्ग में यलो हाउस ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य विजय चौधरी, शिक्षक जीसी चौधरी, रजनीश वरुण, वीरेंद्र कुमार वर्मा, राजकुमार शुक्ला, जाह्नवी पांडेय, रश्मि सिंह, निधि मिश्र, चंद्रभान चौधरी, अमृत नाथ शर्मा, पंकज चौधरी, तिलकराम चौधरी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले खिलाड़ी
अमर उजाला के ‘जुनून खेल का’ अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होना बहुत अच्छा लगा। ग्रामीण इलाके में खेल प्रतिभाओं को निखारने का यह प्रयास मुकाम हासिल करने में मदद करेगा।
सृष्टि उपाध्याय
छात्रा- कबड्डी खिलाड़ी
------
खेल प्रतिभाओं को निखारने की अमर उजाला की यह शानदार पहल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएगी।
रोहित निषाद
खिलाड़ी, लंबी कूद
--------
अब तक शहर तक ही खेल सिमटे रहते थे, मगर गांवों में प्रतिभाओं को खोज कर उसे मुकाम तक पहुंचाने में अमर उजाला की यह प्रतियोगिता मदद करेगी।
आदित्य यादव
खिलाड़ी, कबड्डी
---------
खेल में भविष्य की तलाश हर खिलाड़ी को होती है, मगर उसे मंच नहीं मिल पाता। अमर उजाला ने मंच देकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है।
- श्रुति सिंह,
महिला खिलाड़ी, कबड्डी
----------------
खेल को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर अमर उजाला भी ग्रामीण प्रतिभाओं के विकास को लेकर पहल कर रहा है। खिलाड़ी इसका लाभ पाएंगे।
- शनि वर्मा
खिलाड़ी, ऊंची कूद
--------------------
ग्रामीण परिवेश में खेल मैदान व अवसरों की कमी के चलते प्रतिभाएं दम तोड़ देती थीं, मगर अमर उजाला का प्रयास इसमें खिलाड़ियों को मंच देकर उनकी हौसलाअफजाई कर रहा है।
शिवम यादव
धावक
-----
बेटियों को लेकर आज भी परिवार में विश्वास की कमी होती है, मगर अमर उजाला खेल जैसे कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक कर बेटियों को अवसर दे रहा है।
- काजल
महिला खिलाड़ी, कबड्डी
------
गांव में लड़कियों को तमाम प्रतिबंध झेलना होता है, मगर स्वच्छ वातावरण मे बालिकाओं को खेल में प्रतिभाग करा कर उनका मनोबल बढ़ाया। अमर उजाला के इस प्रयास की जितनी सराहना की जाए कम है।

- ज्योति वर्मा
धाविका
----------
प्रतिभाओं की तरक्की की राह खोलेगा यह प्रयास : डीएसओ
मुख्य अतिथि डीएसओ सत्यवीर सिंह ने कहा कि खेल के माध्यम से प्रतिभाओं को दुनिया भर में नाम करने का मौका मिलता है। गांव में प्रतिभा खोजने के लिए अमर उजाला ने जो शुरुआत की है, उससे इन्हें तरक्की की नई राह मिलेगी। खेल में बच्चों का भविष्य निहित है। ऐसे में पढ़ने के साथ खेल को भी कॅरियर बनाया जा सकता है। मगर उसके लिए खूब खेलने की जरूरत है। बच्चों के बीच पहुंच कर मेरा मन उसी में रम गया। बचपन में ऊंची उड़ान का सपना जो अपने मन में ही रह गया, उसे अब छात्र बनकर फिर से हासिल करने का मन करता है। अमर उजाला अपने समाज में बेहतर करने का प्रयास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed