फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Speeding tempo overturns; four injured, including two women

Basti News: तेज रफ्तार टेंपो पलटा, दो महिलाओं समेत चार घायल

Sat, 24 Oct 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Speeding tempo overturns; four injured, including two women
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के महुलानी बाजार के पास शुक्रवार तेज रफ्तार टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं समेत चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दुबौलिया कस्बे के रवि कुमार (35) अपने परिवार और कस्बे के अन्य लोगों के साथ बस्ती शहर में मेला देखने गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे महुलानी बाजार के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। रवि कुमार, उनकी पत्नी पूजा (30), सुशील कुमार की पत्नी संगीता (40) और उनकी बेटी नित्या (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed