{"_id":"672d160274f9361d7903580a","slug":"special-trains-run-for-chhath-arrangements-also-made-for-crowd-control-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126921-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छठ के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें, भीड़ नियंत्रण के भी इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छठ के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें, भीड़ नियंत्रण के भी इंतजाम
Fri, 08 Nov 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छठ पूजा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। साथ ही, प्रमुख स्टेशनों पर िशेष सुरक्षा प्रबंध और भीड़ नियंत्रण के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
इस अवधि में गोरखपुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, लखनऊ जंक्शन, बादशाह नगर, ऐशबाग जं., बस्ती, खलीलाबाद एवं सीतापुर स्टेशनों पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि यात्री सूचना के लिए स्टेशनों पर निरंतर उद्घोषणा की जा रही है, जिसमें प्लेटफार्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेगा माइक का इस्तेमाल किया जा रहा है। भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रहीहै। आरपीएफ और राज्य पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर खुफिया सूचनाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए ‘मेरी सहेली’ नामक आरपीएफ की विशेष महिला टीम तैनात है।
सभी स्टेशनों पर सहायता बूथ संचालित हैं। प्रमुख स्टेशनों पर मेडिकल सहायता बूथ बनाए गए हैं। टिकट काउंटरों में बढ़ोतरी और बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त टिकट काउंटर और एटीवीएम के लिए अधिक संख्या में फैसिलिटेटर नियुक्त किए हैं।ो