{"_id":"5e419b098ebc3ee60172f444","slug":"sp-took-stock-of-banks-security-basti-news-gkp340578219","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था जांचने पहुंचे एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था जांचने पहुंचे एसपी
विज्ञापन
एसपी हेमराज मीणा ने बैकों का किया निरीक्षण।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था जांचने पहुंचे एसपी
बस्ती। बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए एसपी हेमराज मीणा अचानक भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक पहुंच गए। अच्छे क्वालिटी के कैमरे लगवाने के निर्देश के साथ पुलिस और बैंक कर्मचारियों को एक-दूसरे का नंबर रखने के भी निर्देश दिए।
सोमवार दोपहर एसपी भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक की शाखाओं के निरीक्षण के दौरान बैंक में उपलब्ध सुरक्षा प्रबंध तथा सुरक्षागार्ड की जानकारी ली। बैंक के सायरन, सीसीटीवी, नाइटविजन सीसीटीवी, एटीएम आदि को देखा। थानाक्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक व थाना कर्मचारियों का नंबर बैंककर्मियों के पास होने की जानकारी ली। साथ ही कैश वैन के आने-जाने के समय अथवा एटीएम में रकम डालते समय गार्ड को सतर्क रहने को कहा। बैंक के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने तथा बिना नंबर प्लेट के दो और चार पहिया वाहनों की जांच के लिए बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने बैंक प्रबंधकों से कहा कि अपने बैंक की शाखा में सीसीटीवी कैमरे अच्छे क्वालिटी के लगवाएं। समय-समय पर सायरन की जांच करते रहे। बैंक ग्राहकों की आईडी और पासबुक की जांच करने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल पुलिस को जानकारी दें।