{"_id":"67a4fa3fb3472dabe60b26b9","slug":"sp-organized-class-for-investigators-of-harraiya-circle-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131600-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हर्रैया सर्किल के विवेचकों की एसपी लगाई क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हर्रैया सर्किल के विवेचकों की एसपी लगाई क्लास
Thu, 06 Feb 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
एसपी अभिनंदन ने हर्रैया थाने पर किया अर्दली रूम
एक-एक मुकदमे की प्रगति जानी, लापरवाही पर चेताया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हर्रैया सर्किल के सभी पांच थानों के विवेचकों की बुधवार की रात एसपी अभिनंदन ने क्लास लगाई। हर्रैया, छावनी, परशुरामपुर, गौर और पैकोलिया थाने के विवेचकों से एक-एक केस की तफ्तीश की प्रगति, साक्ष्य संकलन की स्थिति और आरोपियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई। सुस्त विवेचना पर फटकार भी लगाई। सीओ हर्रैया संजय सिंह व सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह की मौजूदगी में भोर में दो बजे तक हर्रैया थाने में समीक्षा चलती रही।
महिलाओं से जुड़े अपराध, लूट, हत्या, नकबजनी जैसे अपराधों में त्वरित कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को पूरी गंभीरता के साथ सुनें और उसके त्वरित निस्तारण का प्रयास करें।
फरियादियों संग बेहतर व्यवहार की नसीहत दी। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, प्रभारी चौकी, उप निरीक्षकों और विवेचकों से उनकी राय भी जानी। साथ ही, शासन और प्रशासन के आदेश-निर्देश से अवगत कराया। एसपी ने हर्रैया थाने का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, बंदीगृह, मालखाना, भोजनालय, बैरक आदि व्यवस्था का जायजा भी लिया।