{"_id":"609d68c78ebc3ea7057caccf","slug":"sp-could-not-tell-the-cug-number-of-the-accused-basti-news-gkp394517350","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी का सीयूजी नंबर नहीं बता पाए आरक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी का सीयूजी नंबर नहीं बता पाए आरक्षी
विज्ञापन
एसपी का सीयूजी नंबर नहीं बता पाए आरक्षी
मुंडेरवा। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के दृष्टिगत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुंडेरवा थाने का निरीक्षण किया। ऑफिस, फाइलों, कंप्यूटर कक्ष, बंदी गृह, थाना परिसर, आवास एवं कार्यालय की सफाई का भी निरीक्षण किया। परिसर में बैठक की। पुलिस कर्मियों से अपना सीयूजी नंबर पूछा। अधिकांश पुलिस कर्मी नंबर नहीं बता सके।
इस दौरान एसपी ने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी हाथ को बार-बार धुलें तथा सैनिटाइज भी करें। ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेबल दिन मे दो बार चेक करते रहें। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रत्येक फरियादी के आने पर उसका टेंपरेचर और ऑक्सीजन स्तर देखने का निर्देश दिया। कहा कि प्रत्येक फरियादी से सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए और उनकी समस्या का यथासंभव तत्काल निदान किया जाए। लंबित विवेचना अविलंब पूरा करने का भी निर्देश दिया।
पुलिस कर्मियों को थ्री लेयर मास्क, गलब्स पहनने का भी सुझाव दिया। हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर के विषय में भी जानकारी ली। अधिकांश आरक्षी हिस्ट्रीशीटर की श्रेणी में कौन बदमाश आते हैं, नहीं बता सके। कई तो पूछने पर थाने की बीट नहीं बता सके, जिस पर उन्हें फटकार भी मिली। इस दौरान थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुवर, उपनिरीक्षक योगेंद्र नाथ, अरविंद दुबे, देवव्रत शर्मा, रीमा सिंह, सर्वेश कुमार, दीपेंद्र सिंह कुमार, मातिवार यादव, महेंद्र यादव, रविंदर सिंह, अनुज राय आदि उपस्थित रहे।