फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   son died after father death

हादसे में घायल पिता की मौत के बाद बेटे ने भी तोड़ा दम

Sat, 14 May 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
son died after father death
हादसे में घायल पिता की मौत के बाद बेटे ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन

बस्ती। फोरलेन पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुजहना के पास बृहस्पतिवार को पिकअप की चपेट से घायल पिता की मौत के बाद पांच साल के बेटे ने भी दम तोड़ दिया है। गंभीर चोट लगने से पिता सुनील कुमार कन्नौजिया की मौत हो गई थी। जबकि बेटे को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पकरी नासीर के पुरवा धौरहरा निवासी सुनील कुमार कन्नौजिया (32) पुत्र राजाराम अपने भाई की ससुराल संतकबीरनगर जनपद के दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा हंकार गांव में लड़की की शादी में शामिल होने गए थे। पत्नी नीलम (29), बेटी सौम्या (8) और पांच वर्षीय बेटा दीपक के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर आते समय फोरलेन पर मुजहना के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में तेज टक्कर मार दी थी। बगैर हेलमेट बाइक सवार पति-पत्नी व दोनों बच्चे घायल हो गए। इसी बीच यहां से गुजर एक अधिकारी ने अपनी कार में बैठाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मगर घायल सुनील कुमार की मौत हो गई। उनके पांच वर्षीय बेटे दीपक की हालत नाजुक देख उसे भी मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ पहुंचने पर बृहस्पतिवार रात दीपक को भी मृत घोषित कर दिया गया। चौकी प्रभारी खझौला रीतेश कुमार सिंह ने बताया कि ठोकर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed