फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   some people protesting me ः mp

विशेष समुदाय से कराया जा रहा विरोध : सांसद

Tue, 18 Sep 2018 11:45 PM IST
basti
basti Updated Tue, 18 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
some people protesting me ः mp
सांसद हरीश द्विवेदी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। कुछ लोग विशेष समुदाय को भड़का कर मेरा विरोध करा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करा रहे हैं। जबकि सांसद आदर्श गांव अमोढ़ा राज्य सरकार के 65 बिंदुओं पर कार्य के मूल्यांकन में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है और देश में इस गांव को 56वां स्थान मिला है। यह कहना है सांसद हरीश द्विवेदी का। 
विज्ञापन

मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। इसी मूलमंत्र के तहत जिले में संचालित योजनाओं का लाभ हर तबके को मिल रहा है। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय भी शामिल है। लेकिन कुछ लोग ओछी हरकत कर इन्हें भड़का रहे हैं जबकि भेदभाव रहित कल्याणकारी योजनाओं का मतलब वोट से है ही नहीं। जबकि सत्य है कि कुछ प्रतिशत विशेष समुदाय भाजपा को वोट नहीं करता है। सांसद बनने के बाद प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा राजा जालिम सिंह के गांव अमोढ़ा को आदर्श गांव बनाने के लिए विकास के निर्धारित 65 बिंदुओं पर विकास कार्य कराया गया। इसमें पंजाब नेशनल बैंक, 56 हैंडपंप, एक ओवरहेड टैंक, 350 शौचालय, कई संपर्क मार्ग, सीसी रोड, आवासीय योजना के तहत 203 को गरीबों को आवास दिया गया है। इसी प्रकार राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत नौ स्वयं सहायता समूहों का गठन हुआ है। विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन के तहत 130 पात्रों को पेंशन मिल रही है। तीन आंगनबाड़ी संचालित हैं जबकि पांच निर्माणाधीन हैं। विद्युतीकरण के तहत 36 सोलर लाइट, 350 खंभे, 14 ट्रांसफॉर्मर के अलावा 31 लोग सोलर लाइट के लिए चयनित हैं। सांसद ने बताया कि आदर्श गांव में 214 को अंत्योदय तथा 730 को पात्र गृहस्थी का कार्ड दिया गया है। 55 कृषकों को मृदा परीक्षण कार्ड दिया है। राजा जालिम सिंह के कोर्ट का संरक्षण पर्यटन की दृष्टि से 1.50 करोड़ खर्च कर बनाया जा रहा है। इस गांव में साढ़े तीन साल में 10 चौपाल भी लगाई गई है। जन समस्याओं का समाधान भी कराया है। फिर भी समुदाय विशेष से मेरा विरोध कराया जा रहा है।  
विज्ञापन


सांसद ने सात पर कराया मानहानि का केस  
सांसद हरीश द्विवेदी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आदर्श गांव अमोढ़ा में लोग अपनी बात कह रहे थे। कार्यक्रम से लौटने के कुछ समय बाद लोगों की समस्याएं सुनीं। एक संपर्क मार्ग गुणवत्ताविहीन होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ऐसे में कुछ लोगों ने प्रायोजित तरीके से सोशल मीडिया पर घेराव व सांसद वापस जाओ की क्लिप चलाई है। इससे मेरी छवि धूमिल हुई है। मैं आहत हुआ हूं। मानहानि के तहत कोतवाली में सात नामजद व अन्य खिलाफ तहरीर दी है। इनमें अभिषेक खिलाड़ी, प्रभात शुक्ल, रवींद्र भाई, हिमांशु मिश्र बंटी, अनूप शुक्ल, पंकज त्रिपाठी व महेंद्र तिवारी के नाम शामिल हैं। इस संबंध में जब अपर पुलिस अधीक्षक पंकज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed