फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Solar eclipse today, do not do auspicious work in Sutak period

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल में न करें शुभ काम

Sat, 20 Jun 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Solar eclipse today, do not do auspicious work in Sutak period
सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल में न करें शुभ काम
विज्ञापन

बस्ती। साल का पहला सूर्य ग्रहण रविवार को लग रहा है। सूतक काल शनिवार रात से ही शुरू हो जाएगा। सूतक काल से पहले मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए, जो ग्रहण के मोक्ष के बाद खुलेंगे।
सूर्य ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से ही सूतक का समय शुरू हो जाता है। पं. भर्थाचार्य पाठक के अनुसार सूतक काल के दौरान खाना बनाने व खाने की मनाही रहती है। रविवार को ग्रहण से पहले शनिवार रात 10:31 बजे से सूतक काल शुरू हो जाएगा, जो अगले दिन रविवार को ग्रहण के मोक्ष पर खत्म होगा। उन्होंने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सूतक व ग्रहण के समय में थोड़ा अंतर रहेगा। ग्रहण रविवार सुबह 10:31 बजे लगेगा। इसका मोक्ष पूर्वाह्न 2:04 बजे होगा।
विज्ञापन

शास्त्रों में सूतक का माना गया है अशुभ
शास्त्रों में सूतक काल को अशुभ माना गया है। मान्यता है कि सूतक काल शुरू होने पर देवी-देवता कष्ट में रहते हैं। पं. मंगलाचार्य शास्त्री बताते हैं कि ग्रहण के दौरान राहू, सूर्य को कुछ देर के लिए अपना ग्रास बना लेता है। इसी कारण जब भी ग्रहण लगता है तो इसके प्रभाव को कम करने के लिए मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण के खत्म होते ही सूतक काल भी समाप्त हो जाता है। इसके बाद स्नानादि कर पूजा-पाठ किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed