{"_id":"6893b73afa158c4eee0274c8","slug":"social-welfare-minister-honored-1000-meritorious-students-basti-news-c-207-1-bst1004-141534-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समाज कल्याण मंत्री ने 1000 मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समाज कल्याण मंत्री ने 1000 मेधावियों को किया सम्मानित
Thu, 07 Aug 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 1000 बच्चों को सम्मानित किया। कहा कि भारत की पुरातन संस्कृति जीवंत प्रमाण है कि देश में ज्ञान, विवेक और बौद्धिक परंपरा की कभी कमी नहीं रही। चाहे वह स्वामी विवेकानंद जैसे महान विचारक हों या आज के नव युवा, सभी भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक हैं।
भारतीय संस्कृति में शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि एक अच्छे मनुष्य, चरित्रवान नागरिक और राष्ट्रनायक का निर्माण रहा है। हमें विद्यार्थियों को जीवन के मूल्य सिखाने चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला ने कहा कि एबीवीपी युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित करने का काम कर रही है। कार्यक्रम को आशुतोष दूबे, नरेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन उद्यांश पांडेय ने किया। मयंक राय, लेफ्टिनेंट डॉ. जेके शाही, आलोक गुप्ता, अंकुर वर्मा, अभय पाल, आकाश गौड़, मारुत पांडेय, डॉ. विवेक पांडेय आदि उपस्थित रहे।