{"_id":"6a95c2afe6d6574f360d6190","slug":"snake-bites-brothers-while-they-sleep-younger-one-dies-basti-news-c-207-1-bst1006-165594-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सोते समय सगे भाइयों को सांप ने डसा, छोटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सोते समय सगे भाइयों को सांप ने डसा, छोटे की मौत
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन ।- संवाद
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव में रविवार रात करीब 12:30 बजे सोते समय दो सगे भाइयों को सर्प ने डस लिया। आनन-फानन दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां पर चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दूसरे भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गांव निवासी घनश्याम के बेटे सचिन (18) और अमरजीत (21) परिवार के साथ खाना खाकर घर के पीछे बने कमरे में तख्त पर सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप दोनों के पेट में करवट बदलने के दौरान डस लिया। जानकारी होने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चिकित्सक ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। अमरजीत भी जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा है।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। सचिन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और एक कक्षा 11 का छात्र था। पिता घनश्याम घर पर ही रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। घर पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा रही।