फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   smakers stole ration from kota shop

नशेड़ियों ने चुराया था कोटे का राशन

Fri, 05 Mar 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
smakers stole ration from kota shop
नशेड़ियों ने चुराया था कोटे का राशन
विज्ञापन

तीन गिरफ्तार, हर्रैया नगर पंचायत की दुकान में हुई थी चोरी
स्मैक पीने वाले से बरामद हुआ माल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हर्रैया नगर पंचायत के मोतीनगर में स्थित सरकारी कोटे की दुकान से राशन नशेड़ियों ने स्मैक खरीदने के लिए चुराया था। पुलिस ने शुक्रवार को तीन नशेड़ियों को हर्रैया थाने के थान्हा खास गांव के शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सारा अनाज, पिकअप गाड़ी व तमंचा आदि बरामद कर लिया।
एसपी हेमराज मीणा ने पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान चोरी की इस घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पकड़े गए तीनों नशा करने के आदी हैं। इसके लिए तीनों राशन की दुकानों से अनाज चोरी करके बाजार में बेच देते हैं। इस कार्य से मिली रकम से नशे की लत पूरी करते थे। पकड़े गए चोरों में विनय गौड़ उर्फ कुल्लु, माता प्रसाद उर्फ मोनू गौड़ निवासी वार्ड नंबर एक आंबेडकरनगर थाना हर्रैया और श्यामू निवासी थान्हा खास शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि दो/तीन मार्च की रात करीब डेढ़ बजे कस्बे के मोती नगर में उचित दर विक्रेता की दुकान का ताला तोड़कर 18 बोरी अनाज चोरी किये थे। जिसे बेचने के प्रयास में पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि 20 दिन पहले इन तीनों ने पैकोलिया थाने के हसीनाबाद से भी अनाज चोरी किया था। पर्दाफाश करने वाली हर्रैया थाने की टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये पुरस्कार देने का एलान किया है।
विज्ञापन

यह था घटनाक्रम
हर्रैया थाने के कोहले अटवा गांव निवासी जोखूराम की सरकारी गल्ले की दुकान हर्रैया थाने के सामने जिवधरपुर गांव में हाईवे से सटी सड़क पर है। कार्डधारकों के वितरण के लिए पांच-छह दिन पहले उठान कर अनाज गोदाम में रखा गया था। इसमें चना, गेहूं व चावल था। मंगलवार और बुधवार रात 18 बोरी अनाज चोरी हो गया। कोटेदार सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर चौंक गए। अंदर गए तो गोदाम से अनाज गायब था। पुलिस ने कोटेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की तो तीनों गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed